10 Class RBSC
Exam Description:
10 Class Science Objective Question
Total Questions :
35
Exam Duration:
30 minutes
-
Question #
1:
धुएँ के आर पार किसी दूर स्थित प्रकाश को देखने पर उसके झिलमिल करते हुए दिखाई देने का कारण है -
- A. परावर्तन
- B. अपर्वन
- C. विवर्तन
- D. वर्ण विक्षेपण
Correct Answer: अपर्वन
-
Question #
2:
रुधिर के थक्का बनाने में सहायता करने वाली कोशिकाएँ है -
- A. लाल रुधिर कणिकाएँ
- B. श्वेत रुधिर कोशिकाएँ
- C. प्लेटलेट्स कोशिकाएँ
- D. इओसीन
Correct Answer: प्लेटलेट्स कोशिकाएँ
-
Question #
3:
सन् 1731 में जोधपुर के खेजराली गाँव में खेजरी वृक्षों को बचाने हेतु कितने लोगों ने बलिदान दिया था ?
- A. 363
- B. 263
- C. 463
- D. 563
Correct Answer: 363
-
Question #
4:
ब्यूटेनान चतुःकार्बन यौगिक है जिसका प्रकार्यात्मक समूह है -
- A. कार्बोक्सिलिक अम्ल
- B. ऐल्डिहाइड
- C. कीटोन
- D. ऐल्कोहॉल
Correct Answer: कीटोन
-
Question #
5:
एक स्वस्थ वयस्क में प्रतिदिन लीटर आरम्भिक निस्यंद वृक्क में होता है -
- A. 160 लीटर
- B. 170 लीटर
- C. 180 लीटर
- D. 190 लीटर
Correct Answer: 180 लीटर
-
Question #
6:
जब पोटेशियम धातु की जल से क्रिया करवाते हैं तो इसका -
- A. ऑक्सीकरण होता है
- B. अपचयन होता है
- C. अप्रभावित रहता है
- D. जल अपघटन होता है
Correct Answer: ऑक्सीकरण होता है
-
Question #
7:
किसी शब्दकोश में पाए गए छोटे अक्षरों को पढ़ते समय आप निम्न में से कौनसा लैंस पसंद करेंगे ?
- A. 50 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लैंस
- B. 50 सेमी फोकस दूरी का एक अवतल लैंस
- C. 5 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लैंस
- D. 5 सेमी फोकस दूरी का एक अवतल लैंस
Correct Answer: 50 सेमी फोकस दूरी का एक उत्तल लैंस
-
Question #
8:
खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है क्योंकि -
- A. टिन की अपेक्षा जिंक महँगा है।
- B. टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है।
- C. टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।
- D. टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है।
Correct Answer: टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।
-
Question #
9:
किसी समतल दर्पण पर प्रकाश की किरण अभिलम्बवत् आपतित होती है तो परावर्तन कोण का मान होता है -
- A. 90
- B. 180
- C. 0
- D. 45
Correct Answer: 0
-
Question #
10:
एथेनाल से एसिटिक अम्ल बनना है -
- A. अपचयन
- B. ऑक्सीकरण
- C. संकलन
- D. प्रतिस्थापन
Correct Answer: ऑक्सीकरण
-
Question #
11:
निम्नलिखित में से कौनसा पादप हार्मोन है ?
- A. इंसुलिन
- B. थायराक्सिन
- C. एस्ट्रोजन
- D. साइटोकाइनिन
Correct Answer: साइटोकाइनिन
-
Question #
12:
हमारे रुधिर की प्रकृति होती है -
- A. अम्लीय
- B. क्षारीय
- C. उदासीन
- D. कुछ अम्लीय व कुछ क्षारीय
Correct Answer: क्षारीय
-
Question #
13:
मछली के हृदय में कोष्ठ होते हैं -
- A. दो
- B. तीन
- C. चार
- D. एक
Correct Answer: दो
-
Question #
14:
CH3CH2COOH का IUPAC नाम है -
- A. मेथेनाइक अम्ल
- B. प्रोपेनाल
- C. प्रोपेनाइक अम्ल
- D. प्रोपेनैल
Correct Answer: प्रोपेनाइक अम्ल
-
Question #
15:
अवतल लैंस के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब सदैव होता है -
- A. आभासी व सीधा
- B. वास्तविक एवं सीधा
- C. काल्पनिक एवं उल्टा
- D. वास्तविक एवं उल्टा
Correct Answer: आभासी व सीधा
-
Question #
16:
Zn की तनु H2SO4 से क्रिया कराने पर कौनसी गैस निकलेगी ?
- A. O2
- B. H2
- C. SO2
- D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Correct Answer: H2
-
Question #
17:
परागकोश में होते हैं -
- A. बाह्यदल
- B. अण्डाशय
- C. अंडप
- D. परागकण
Correct Answer: परागकण
-
Question #
18:
विद्युत का सुचालक अधातु निम्न में से कौन है ?
- A. आयोडीन
- B. ग्रेफाइट (कार्बन)
- C. हीरा (कार्बन)
- D. सल्फर
Correct Answer: ग्रेफाइट (कार्बन)
-
Question #
19:
कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में विलेय है। यह तत्व क्या हो सकता है ?
- A. कैल्शियम
- B. कार्बन
- C. सिलिकन
- D. लोहा
Correct Answer: कैल्शियम
-
Question #
20:
पत्तियों का मुरझाना निम्न में से किसके प्रभाव से होता है -
- A. एब्सिसिक अम्ल
- B. ऑक्सिन
- C. साइटोकाइनिन
- D. जिब्बेरेलिन
Correct Answer: एब्सिसिक अम्ल
-
Question #
21:
फल एवं बीजों में निम्न में से किस हार्मोन की सान्द्रता अधिक होती है ?
- A. साइटोकाइनिन
- B. ऑक्सिन
- C. जिब्बेरेलिन
- D. एब्सिसिक अम्ल
Correct Answer: साइटोकाइनिन
-
Question #
22:
साबुन बनाने की प्रक्रिया में सह उत्पाद है -
- A. NaOH
- B. ग्लिसरॉल
- C. वसा अम्ल
- D. ऐल्कोहॉल
Correct Answer: ग्लिसरॉल
-
Question #
23:
समजात अंगों का उदाहरण है -
- A. हमार हाथ तथा कुत्तो के अग्रपाद
- B. हमारे दाँत तथा हाथी के दाँत
- C. आलू एवं घास के उपरिभूस्तारी
- D. उपरोक्त सभी
Correct Answer: उपरोक्त सभी
-
Question #
24:
मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिंब बनाते हैं, वह है -
- A. कार्निया
- B. परितारिका
- C. पुतली
- D. दृष्टिपटल
Correct Answer: दृष्टिपटल
-
Question #
25:
लघुपथन के समय परिपथ में विद्युत धारा का मान -
- A. बहुत कम हो जाता है।
- B. परिवर्तित नही होता।
- C. बहुत अधिक बढ़ जाता है।
- D. निरंतर परिवर्तित होता है।
Correct Answer: बहुत अधिक बढ़ जाता है।
-
Question #
26:
मेंडल के एक प्रयोग में लम्बे मटर के पौधे जिनके बैंगनी पुष्प थे, का संकरण बौने पौधों जिनके सफेद पुष्प थे, से कराया गया। इनकी संतति के सभी पौधों में पुष्प बैंगनी रंग के थे। परन्तु उनमें से लगभग आधे बौने थे। इससे कहा जा सकता है कि लम्बे जनक पौधों की आनुवंशिक रचना निम्न थी -
- A. TTWW
- B. TTww
- C. Ttww
- D. TtWw
Correct Answer: Ttww
-
Question #
27:
छुई-मुई की पत्तियाँ छूने से लटक जाती हैं, क्यों ?
- A. पत्ति के ऊतक की क्षति होती है।
- B. पौधे में स्नायु तंत्र होता है।
- C. पत्तियाँ कोमल होती हैं।
- D. पर्णाधर पर स्फीत दाब बदलता है।
Correct Answer: पर्णाधर पर स्फीत दाब बदलता है।
-
Question #
28:
अधातुओं के ऑक्साइड की प्रकृति होती है -
- A. क्षारीय
- B. अम्लीय
- C. उदासीन
- D. अक्रिय
Correct Answer: अम्लीय
-
Question #
29:
‘ओम*मीटर’ निम्नलिखित में से राशि का मात्रक है -
- A. प्रतिरोध
- B. प्रतिरोधकता
- C. धारा
- D. विभवान्तर
Correct Answer: प्रतिरोधकता
-
Question #
30:
विकासीय दृष्टिकोण से हमारी किससे अधिक समानता है -
- A. चीन के विद्यार्थी
- B. चिम्पैंजी
- C. मकड़ी
- D. जीवाणु
Correct Answer: चीन के विद्यार्थी
-
Question #
31:
ट्राइलोबाइट है -
- A. जीवाश्म - अकरोरुकी
- B. जीवाश्म - पेड़ का तना
- C. जीवाश्म - मछली
- D. जीवाश्म - डाइनोसार
Correct Answer: जीवाश्म - अकरोरुकी
-
Question #
32:
प्रकाश का वेग सर्वाधिक होता है -
- A. काँच में
- B. पानी में
- C. हवा में
- D. निर्वात मे
Correct Answer: निर्वात मे
-
Question #
33:
प्रत्यावर्ती धारा जनित्र के आर्मेचर में प्रेरित विद्युत वाहक बल निर्भर करता है -
- A. केवल आर्मेचर के घूर्णन पर
- B. केवल आर्मेचर के घेरों की संख्या पर
- C. केवल आर्मेचर के क्षेत्रफल पर
- D. आर्मेचर के घूर्णन वेग, घेरों की संख्या एवं क्षेत्रफल पर
Correct Answer: आर्मेचर के घूर्णन वेग, घेरों की संख्या एवं क्षेत्रफल पर
-
Question #
34:
एक जरा दृष्टि दोष वाला मनुष्य दो लैंसो वाला चश्मा लगाता है, इनमें -
- A. ऊपर वाला उत्तल लैंस एवं नीचे वाला अवतल लैंस होगा।
- B. नीचे वाला उत्तल लैंस एवं ऊपर वाला अवतल लैंस होगा।
- C. दोनो उत्तल लैंस लेकिन भिन्न - भिन्न फोकस दूरी के।
- D. दोनों अवतल लैंस लेकिन भिन्न - भिन्न फोकस दूरी के।
Correct Answer: नीचे वाला उत्तल लैंस एवं ऊपर वाला अवतल लैंस होगा।
-
Question #
35:
जैव आवर्धन उत्पन्न करने वाला पदार्थ है -
- A. पीड़कनाशी
- B. डी. डी. टी.
- C. शाकनाशी
- D. उपर्युक्त सभी
Correct Answer: उपर्युक्त सभी